study in india

वैश्विक अध्ययन गंतव्य के रूप में भारत की पहचान को सुदृढ़ करना

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री कार्यक्रमों और भारत की समृद्ध एवं जीवंत विरासत के अनुभव से सशक्त बनाना।

एसआईआई का वैश्विक प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई विश्वस्तरीय शिक्षा का प्रवेश द्वार।

1200+

स्टडी इन इंडिया के साथ साझेदारी करने वाले शैक्षणिक संस्थान

20,000+

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को जारी किए गए प्रवेश प्रस्ताव पत्र

2,86,000+

विभिन्न संस्थानों में प्राप्त आवेदन पत्र

24,000+

सभी शैक्षणिक विषयों के अंतर्गत उपलब्ध पाठ्यक्रम

136+

एस आई आई के माध्यम से विद्यार्थियों ने जिन देशों से नामांकन किया

एसआईआई में आवेदन करने के चरण

भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए “वन-स्टॉप समाधान”www.studyinindia.gov.in

icon
रजिस्टर करें और एसआईआई आईडी प्राप्त करें

भारत में विदेशी छात्र की पूरी यात्रा/प्रक्रिया को ट्रैक करने के लिए एसआईआई आईडी अनिवार्य है।

icon
24,000+ पाठ्यक्रमों का अन्वेषण करें

1,200+ भारतीय संस्थानों में

icon
आवेदन जमा करें

एक साथ कई संस्थानों में सीधे आवेदन करें

dvfw
एक से अधिक ऑफ़र लेटर प्राप्त करें

अपनी पसंद के अनुसार सबसे उपयुक्त ऑफ़र लेटर स्वीकार करें

icon
वीज़ा/स्टूडेंट ई-वीज़ा के लिए आवेदन करें

अपनी एसआईआई आईडी और सही दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करें और जल्द से वीज़ा प्राप्त करें

icon4
ई-एफ़पीआरओ/एफ़पीआरओ के लिए पंजीकरण करें

भारत पहुंचने के 14 दिनों के भीतर एसआईआई पहचान पत्र के साथ पंजीकरण करें

उच्च शिक्षा के लिए भारत को क्यों चुनें?

किफ़ायती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा:

भारत विश्वस्तरीय शैक्षणिक उत्कृष्टता और असाधारण किफ़ायतीपन का एक बेजोड़ संयोजन प्रस्तुत करता है।

भाषाई सुगमता:

भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों में अंग्रेज़ी शिक्षा का प्रमुख माध्यम है, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना आसान हो जाता है।

विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम:

24,000+ पाठ्यक्रम, जिनमें एआई-एमएल, फोटोनिक्स से लेकर भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) और वैदिक विज्ञान तक के विषय शामिल हैं।

एक साथ कई संस्थानों का चयन:

छात्र अपनी पसंद के अनुसार एक समय में कई संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं।

समावेशी शिक्षण वातावरण:

भारत एक खुले और स्वागतपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देता है, जो विभिन्न संस्कृतियों के बीच सीखने और आपसी समझ को प्रोत्साहित करता है।

रोज़गार के लिए तैयार कौशल:

भारत की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली छात्रों को प्रतिस्पर्धी वैश्विक रोज़गार बाज़ार में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सुसज्जित करती है।

24×7 हेल्पडेस्क:

भारत में अध्ययन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए समर्पित हेल्पडेस्क के माध्यम से चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करता है, जो ईमेल और फोन के जरिए उपलब्ध है।

क्लासरूम कहलाए भारत:

शिक्षा से परे, भारत की समृद्ध विरासत में खुद को डुबोएँ —शास्त्रीय संगीत, कला एवं हस्तशिल्प की परंपराओं के साथ-साथ क्रिकेट, कुश्ती जैसे खेलों का भी अनुभव प्राप्त करें।

छात्र सफलता की कहानियाँ

भारत में अपने परिवर्तनकारी शैक्षणिक अनुभव और यात्रा के बारे में हमारे अंतरराष्ट्रीय छात्रों की प्रेरणादायक कहानियाँ सुनें।

निश्चल काफ्ले नेपाल • बी.टेक. (सिविल इंजीनियरिंग)
auhtor

"मैंने छात्रवृत्ति के माध्यम से अपने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। शुरुआती दो सप्ताह मेरे लिए काफी कठिन थे, लेकिन जैसे ही कॉलेज की पढ़ाई शुरू हुई, परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल गईं। शुरुआत से ही ब्रिज कोर्स और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों ने मुझे बहुत कुछ सीखने, नई चीज़ों को जानने और अपनी पहचान बनाने में मदद की ।""

सोनम जाम्त्शो भूटान • एम, एससी. (कंप्यूटर साइंस)
auhtor

"भारत में मेरा समय वास्तव में बहुत शानदार रहा। विशेष रूप से मेरे विभाग के शिक्षकों ने छात्रों की सफलता के प्रति वास्तविक चिंता दिखाई। उन्होंने हमें प्लेसमेंट के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने को प्राथमिकता दी और हमारे लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के बाहरी प्रशिक्षकों को भी बुलाया, जिससे हम कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके।"

मॉरीन मंजारो ज़िम्बाब्वे • बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)
auhtor

"शुरुआत में मैं काफी अभिभूत महसूस कर रही थी—नया वातावरण, घर से दूर रहना, संस्कृति, खाना—सब कुछ! लेकिन जैसे ही मैंने यह स्वीकार कर लिया कि अगले 3 साल यही मेरी ज़िंदगी होगी, मैंने अपने आसपास मौजूद अवसरों के सागर को देखना शुरू कर दिया।"

अंजलि राजीव नायर कुवैत • बी.ऑप्टोमेट्री
auhtor

"मेरी शिक्षा का सबसे मूल्यवान पहलू केवल रोगियों (मरीजों) के साथ होने वाले अनुभवों की अधिक संख्या ही नहीं थी, बल्कि नैदानिक (क्लिनिकल) शिक्षण की गुणवत्ता और हर एक रोगी के साथ मिलने वाले अनुभव से प्राप्त होने वाली सीख भी थी।"

शुक्रिया हिकमत ताजिकिस्तान • एम.क्लिनिकल साइकोलॉजी
auhtor

"मैंने भारत में बहुत सी अच्छी चीज़ों का अनुभव किया है। मुझे यहाँ के लोग, संस्कृति, खाना और विशेष रूप से शैक्षिक प्रणाली बहुत पसंद है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए मैं एसआईआई कार्यक्रम का धन्यवाद करती हूँ।"

जेम्स मालोंगो तंजानिया • बी.टेक - इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
auhtor

"अब तक मेरा अनुभव बहुत लाभकारी रहा है। अपेक्षाकृत छोटे कक्षा आकार सीधे छात्र-शिक्षक संवाद को संभव बनाते हैं, जिससे प्रभावी सीखने में मदद मिलती है, और शिक्षक कक्षा के समय के बाद भी आसानी से उपलब्ध रहते हैं।"

क्या आप स्टडी इन इंडिया के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं?

वेबसाइट www.studyinindia.gov.in पर जाएँ और पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें, अपना एसआईआई आईडी पंजीकृत करें तथा भारत के प्रमुख संस्थानों में आवेदन करें।